Delhi CM Rekha Gupta Biography in Hindi | दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जीवनी

Rekha Gupta Biography: दिल्ली की नई सीएम बनने वाली रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जुलाना में 19 जुलाई 1974 को हुआ, उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्रीनगर दिल्ली से पूरी की और, और दिल्ली के दौलत राम कॉलेज से उन्होंने बीकॉम की डिग्री ली उसके बाद उन्होंने LLB कंप्लीट की।

सन 1998 में उनकी शादी भिवानी जिले के निवासी मनीष गुप्ता के साथ हुई जो की एक व्यवसाय हैं, उनका परिवार पिछले 50 वर्षों से दिल्ली में रह रहा है, दादा साधुराम बौंद 50 साल पहले व्यवसाय करने के लिए दिल्ली आए थे, तभी से उनका पूरा परिवार दिल्ली में रह रहा है।

Rekha Gupta Biography

नाम  रेखा गुप्ता
पिता का नाम  जयभगवान
माता का नाम 
जन्म स्थान  जुलाना, हरियाणा
जन्म दिनांक  19 जुलाई 1974
पति का नाम  मनीष गुप्ता
बेटा निकुंज
बेटी हर्षिता

 

रेखा गुप्ता का राजनीतिक कैरियर

रेखा गुप्ता का राजनीतिक कैरियर दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से शुरू हुआ, यहां पर उन्होंने सन 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को ज्वाइन किया, सन 199495 में उन्होंने दौलत राम कॉलेज के सचिव और 1995 से 1996 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ (DUSU) के सचिव के रूप में कार्य किया, और सन 1997 में वे DUSU की अध्यक्ष भी बनी।

भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ाव: रेखा गुप्ता का भारतीय जनता पार्टी के साथ लगभग 20 साल पुराना नाता है, उन्होंने सन 2003-2004 तक भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली में सचिव पद पर कार्य किया, अप्रैल 2007 में उन्हें उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से बीजेपी टिकट पर पार्षद बनाया गया, पार्षद बनने के साथ-साथ उन्हें महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंप गई, 2010 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट से शालीमार बाग सीट पर हर का सामना करना पड़ा, उन्हें 2015 में लगभग 11000 वोटो से, और 2020 में 3440 वोटो से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस बार 2025 में उन्होंने दिल्ली की शालीमार बाग सीट से वंदना कुमारी को बहुत बड़े अंतर से चुनाव में शिकस्त दी, जिसमे वे MLA के साथ-साथ दिल्ली का सीएम बनने का भी मौका मिला।

Leave a Comment

Translate »